थम गया चुनाव प्रचार का शोर

थम गया चुनाव प्रचार का शोर रजौली रजौली विधान सभा के प्रथम चरण के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मतदान के अब गिने-चुने दिन शेष है. 12 अक्टूबर को रजौली विधान सभा में मतदान कराया जाएगा. लिहाजा शनिवार की शाम से चुनाव-प्रचार का शोर पुरी तरह थम गया है. इसके साथ ही […]
थम गया चुनाव प्रचार का शोर रजौली रजौली विधान सभा के प्रथम चरण के चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मतदान के अब गिने-चुने दिन शेष है. 12 अक्टूबर को रजौली विधान सभा में मतदान कराया जाएगा. लिहाजा शनिवार की शाम से चुनाव-प्रचार का शोर पुरी तरह थम गया है. इसके साथ ही प्रचार का भोपू बजना और बड़े नेताओं के उड़न खटोलों का उतरने का दौर भी थम गया है. रजौली विधान सभा में शनिवार को 3 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया गया. इसके बाद चुनावी सभा का आयोजन नहीं होगा. साथ ही चुनाव प्रचार के लिए लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदी होगी. अनुमंडल प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में मतदान कराने क ो लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर रही है. इधर प्रचार की समाप्ति को देखते हुए प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




