त्रस्तिरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
त्रस्तिरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान जिला स्तर पर सुपर जोन, क्वीक रिस्पॉस टीम का गठनपल-पल की रिपोर्ट लेगा कंट्रोल रूमअधिकारियों के बीच कामों का किया गया बंटवाराप्रतिनिधि, नवादा (नगर)शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुपर जोन, […]

विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान जिला स्तर पर सुपर जोन, क्वीक रिस्पॉस टीम का गठनपल-पल की रिपोर्ट लेगा कंट्रोल रूमअधिकारियों के बीच कामों का किया गया बंटवाराप्रतिनिधि, नवादा (नगर)शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुपर जोन, जोनल दंडाधिकारी, जिला व थाना स्तर पर क्विक रिस्पॉस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है. इसमें जिले के वरीय अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी में लगाया गया है. सुपर जोन में जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के रूप में वरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो निर्धारित क्षेत्र में निरंतर गश्त करते हुए मतदान के समय विधि व्यवस्था का संधारण करेंगे व जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क स्थापित कर क्षेत्र में समस्याओं के बारे में अवगत करायेंगे. वहीं, जिला स्तर पर क्यूआरटी का गठन किया गया है, जो मतदान के लिए पल-पल की खबर पांचों विधान सभा से इकट्ठा करेंगे व कोई भी घटना होने पर इसकी सूचना तत्काल क्षेत्र में उपस्थित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को देंगे. जिला स्तरीय क्यूआरटी के पास अग्निशमन वाहन, मेडिकल टीम, रिजर्व कर्मी व फोर्स आदि रहेंगे जो किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए हर समय तत्पर रहेंगे. इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर क्यूआरटी बनाया गया है. इसमें थानाध्यक्ष के अलावे जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहेंगे, जो थाना क्षेत्र में चुनाव के समय किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रहेंगे. जोनल पदाधिकारियों की टीम भी विधानसभवार बनायी गयी है. जोनल पदाधिकारियों के पास 10 से 15 बूथों पर निगरानी का जिम्मा होगा. जोनल अधिकारी इन बूथों पर लगातार पेट्रोलिंग के माध्यम से नजर बनाये रखेंगे. सुपर जोन में शामिल अधिकारीविधानसभा ®दंडाधिकारी®पुलिस पदाधिकारीरजौली®शंभु शरण पांडेय, एसडीओ, रजौली®उपेंद्र कुमार यादव, एसडीपीओ रजौली®9473191259®9431800101हिसुआ®महर्षि राम, अपर समाहर्ता®राजकुमार, पुलिस निरीक्षक, हिसुआ ®9473191257®7250453511नवादा®राजेश कुमार, एसडीओ सदर®संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ सदर®9473191258®9431800102गोविंदपुर®एमएस कैसर सुलतान, डीडीसी®अशोक कुमार दास, पुलिस उपाधीक्षक®9431818353®9471756494वारिसलीगंज®नंदकिशोर चौधरी, एलआरडीसी®रामपुकार सिंह, एसडीपीओ, पकरीबरावां®8544412359®9431822288

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन