दुर्घटना में चुनावकर्मी घायल

Published at :10 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में चुनावकर्मी घायल

नवादा (नगर). चुनाव ड्यूटी करने जाते समय मध्य विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुहिला के शिक्षक संजय कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. नवादा कादिरगंज रास्ते में डाक बाबा के पास यह सड़क दुर्घटना हुई. घायलों का इलाज नवादा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है बताया […]

विज्ञापन

नवादा (नगर). चुनाव ड्यूटी करने जाते समय मध्य विद्यालय अकबरपुर के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुहिला के शिक्षक संजय कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. नवादा कादिरगंज रास्ते में डाक बाबा के पास यह सड़क दुर्घटना हुई. घायलों का इलाज नवादा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है

बताया जाता है कि वारिसलीगंज विधान सभा क्षेत्र में इन्हें चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया था. दोनों शिक्षक सुबह में चुनाव सामग्री लाने के लिए वारिसलीगंज जा रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हो गयी. स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन