तय हो चुका है परिवर्तन : अमित

Published at :10 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
तय हो चुका है परिवर्तन : अमित

मेसकौर : बिहार चुनाव में अपनी 23वीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हर मुद्दे पर बखूबी चर्चा करते हुए इसका रूख अंत में विकास की ओर ही किया. इन्होंने भरोसा जताया की परिवर्तन लगभग तय हो चुका है. शनिवार को वह रजौली विधानसभा क्षेत्र के मेसकौर स्थित […]

विज्ञापन

मेसकौर : बिहार चुनाव में अपनी 23वीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हर मुद्दे पर बखूबी चर्चा करते हुए इसका रूख अंत में विकास की ओर ही किया. इन्होंने भरोसा जताया की परिवर्तन लगभग तय हो चुका है. शनिवार को वह रजौली विधानसभा क्षेत्र के मेसकौर स्थित लाटो यादव इंटर स्कूल के मैदान में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. श्री शाह ने कहा कि 12 अक्तूबर को मतदान के जरिये लोगों को सरकार का चुनाव करना है़

लोगों को जाति के मुद्दे से उपर उठ कर विकास को अपनाना चाहिए. इससे राज्य व देश दोनों का विकास होगा. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि आप पढ़ाई, दवाई व कमाई जैसी समस्याओं को लेकर होने वाले पलायन को रोकने के लिए वोट दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो पैकेज बिहार को दिया है यह इसी मजबूरी का इलाज है. इन्होंने महागंठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि निहित स्वार्थों की यह राजनीति नहीं चलनेवाली है. समस्याओं से जूझ रहे युवा इसे ठुकरा चुके हैं. 15 सालों के शासन को नीतीश ने जंगलराज का नाम दिया था. आज उनके साथ घूम रहे हैं. नीतीश जी पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार पैकेज को अपनाना नहीं चाहते हैं. पर, यह सूबे का पैकेज है. इसका इस्तेमाल गरीबों के लिए, युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए, पिछड़ी अति पिछड़ी जातियों के लिए, दलितों व महादलितों के लिए किया जाना है, जो इनकी जरूरत को पूरा करेगा. इस दौरान उन्होंने रजौली क्षेत्र में व्याप्त शुद्ध पेयजल की समस्या पर भी चर्चा की और कहा कि नयी सरकार एनडीए की होगी. यह सरकार रजौली के लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पीने से मुक्ति दिलायेगी. अमित शाह ने बिफ प्रकरण पर कहा कि अब तो रघुवंश बाबू भी कहने लगे की ऋषि-मुनि भी बीफ खाया करते थे.

इन सबों की यह अनाप-शनाप की बयानबाजी लोगों को गुमराह करने के लिए की जा रही है. इन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े व महादलितों पर अब तक, जो जुल्म जंगलराज में हुए हैं, इसका खात्मा करने की जरूरत है. चारा घोटाला पर बोलते हुए इन्होंने कहा कि खुद को चुनाव से बाहर कर अपने परिवार को आगे लाने के लिए इन्होंने महागंठबंधन बनाया है. यह दो धाराओं की लड़ाई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि यह दो धाराओं के बीच की लड़ाई है. एक विनाश से जुड़ा है और दूसरा विकास की ओर ले जाता है.

इसका निर्णय 12 अक्तूबर को मतदान के जरिये करना है. इन्होंने केंद्र सरकार से कदम से कदम मिला कर काम करने वाले सरकार राज्य में बनाने के लिए लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की है. इन्होंने कहा कि जैसे आप जले होने पर गांव को ट्रांसफॉर्मर बदल देते हैं वैसे ही महागंठबंधन की सरकार को बदल दीजिये, तभी आपके गांव घर में बिजली आयेगी. सभा को निषाद समाज से जुड़े मुकेश सहनी ने भी संबोधित किया. इन्होंने कहा कि महागंठबंधन के नेताओं के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है. इन्होंने अतिपिछड़ों, दलितों व महादलितों से अपील किया कि वह एनडीए के पक्ष में वोट करें. मंच पर एनडीए के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम, हिसुआ के भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह, पूर्व विधायक बनवारी राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन