नरेंद्र मोदी ब्रह्मपिशाच, मुझे आता है भूत भगाने : लालू

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ब्रह्मपिशाच, मुझे आता है भूत भगाने : लालू

नारदीगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैतान वाले बयान का जवाब में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें ब्रह्मपिशाच कहा. उन्होंने कहा कि हमको भाजपा वाले शैतान कहते हैं, मैंने उन्हें ब्रह्मपिशाच का उपमा दिया है. ये लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते थे, जिसे हमने पकड़ लिया, तो नरेंद्र मोदी व भाजपावाले मुझे शैतान कहने […]

विज्ञापन

नारदीगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैतान वाले बयान का जवाब में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उन्हें ब्रह्मपिशाच कहा. उन्होंने कहा कि हमको भाजपा वाले शैतान कहते हैं, मैंने उन्हें ब्रह्मपिशाच का उपमा दिया है. ये लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते थे, जिसे हमने पकड़ लिया, तो नरेंद्र मोदी व भाजपावाले मुझे शैतान कहने लगे. उपस्थित भीड़ को आश्वस्त करते हुए लालू ने कहा- लालू के रहते आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा.

नरेंद्र मोदी का पिशाच एक बोतल दारू व एक काला कबूतर. तब भी नहीं भागेगा, तो पियरका सरसों और ललका मिर्चवा से झोंक देंगे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शनिवार को नवादा विधानसभा सीट से प्रत्याशी राजबल्लभ प्रसाद के पक्ष में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करने नारदीगंज के राजापुर अकौना गांव स्थित खेल मैदान में अाये थे. लालू ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा पीएम झूठा है, लोगों को ठगा है.

लोकसभा चुुनाव में वादा किया था कि काला धन वापस ले आयेंगे, उस काला धन से 15 से 20 लाख रुपये सभी को देने का वादा करनेवाले प्रधानमंत्री केवल सत्ता का सुख भोग रहे हैं. पीएम बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया है. उन्होंने कहा सुनो भाई-ई अंतिम लड़ाई है. नीतीश व लालू मिल कर ई लड़ाई लड़ रहे हैं. नरेंद्र मोदी बिहार हथियाना चाहते हैं. मोदी रोज रोज दौड़ कर बिहार आ रहा हैं, उन्हें बिहार नहीं मिलने वाला है. ई चुनाव लालू व नीतीश का नहीं, देश का चुनाव है़ जैसे रेल को चमकाया है वैसे मिल कर बिहार को चमकायेंगे.

यह चुनाव नहीं है, लड़ाई ठन गयी है. महाभारत का बिगुल बज गया है. नवादा विधान सभा सीट से राजद प्रत्याशी राजल्लभ प्रसाद को जिताने अपील की. बिहार में महागंठबंधन की सरकार बनेगी. सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व मंच संचालन राजद नेता अनिल मेहता ने किया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा, डाॅ रकीब खान, राजद नेता वाल्मीकि यादव, नरेश यादव, देवनंदन मांझी, जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिंदू कुमारी, नरेश यादव, शंभु मालाकार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन