जिले में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

नवादा : कार्यालय जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर समाहरणालय परिसर से मतदाता ज्योति को डीएम मनोज कुमार ने डीपीआरओ परिमल कुमार को सौंपते हुए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. इसके पहले डीएम ने पवित्र मतदाता ज्योति को अपने हाथों से प्रज्वलित किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, साक्षरता कर्मियों व जीविका से जुड़ी […]

विज्ञापन

नवादा : कार्यालय जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर समाहरणालय परिसर से मतदाता ज्योति को डीएम मनोज कुमार ने डीपीआरओ परिमल कुमार को सौंपते हुए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया.

इसके पहले डीएम ने पवित्र मतदाता ज्योति को अपने हाथों से प्रज्वलित किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, साक्षरता कर्मियों व जीविका से जुड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपलोगों के सामूहिक प्रयास व टीम भावना को देखते हुए मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस बार जिले में मतदान 70 प्रतिशत से भी अधिक होगा.

मतदाता ज्योति को डीएम ने जैसे ही डीपीआरओ को सौंपा वैसे ही सभी लोगों ने जागरूकता नारे के साथ ज्योति को लेकर दौड़ लगाना शुरू कर दिये. आगे चलकर डीपीआरओ ने डीपीएम जीविका को ज्योति सौंपी. डीपीओ ने मुख्य कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार को ज्योति सौंपी.

इस प्रकार हर मोड़ पर लोग जुड़ते गये और मतदाता ज्योति को लेकर मतदान के पवित्र संदेश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते गये़ मतदाता ज्योति यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सदर प्रखंड कार्यालय में जाकर समाप्त हुई.

इस अवसर पर स्वीप कोषांग के पदाधिकारी पंकज कुमार, अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, जीविका से जुड़ी सभी प्रखंडों की परियोजना प्रबंधक, नेहा परवीन, अनीशजामा, रौशन, सुरेंद्र चौधरी, हरेराम, सबीहा, गणेश पाठक, रेणु कुमारी, बसंत कुमार, मेराज सहित शहर के सैकड़ों लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन