हमारे समर्थन के बगैर नहीं बनेगी सरकार : भगवान

हमारे समर्थन के बगैर नहीं बनेगी सरकार : भगवान जन अधिकार पार्टी के नेता कहा एनडीए व महागंठबंधन को वोट मांगने का नहीं अधिकारफोटो- 9काशीचक. महागंठबंधन व एनडीए के पैरोकार से किनारा कर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को चुनने की अपील शुक्रवार को काशीचक के मधेपुर गांव में आयोजित जन सभा में जन अधिकार […]
हमारे समर्थन के बगैर नहीं बनेगी सरकार : भगवान जन अधिकार पार्टी के नेता कहा एनडीए व महागंठबंधन को वोट मांगने का नहीं अधिकारफोटो- 9काशीचक. महागंठबंधन व एनडीए के पैरोकार से किनारा कर जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को चुनने की अपील शुक्रवार को काशीचक के मधेपुर गांव में आयोजित जन सभा में जन अधिकार पार्टी के नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहीं. वह वारिसलींगज से पार्टी के उम्मीदवार राजीव कुमार के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का रोजगार खेत में पानी, घर में बिजली देने असफल सरकार को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है. समाजवादी नेता रघुपति सिंह ने कहा कि 1977 में रामविलास पासवान व नीतीश के पास टूटी साइकिल नहीं थी. आज ये सभी करोड़ों के मालिक हैं. जनता के पैसे को लूट परिवार को पदासीन करना इनका पेशा है. पार्टी उपाध्यक्ष आनंद मधुकर यादव ने यादव समाज को महागंठबंधन का साथ छोड़ पप्पू यादव का हाथ मजबूत करने के लिए राजीव कुमार को जिताने कि अपील की है. सभा को प्रत्याशी राजीव कुमार, कौशल किशोर, देवेंद्र माहतो, सकल यादव, सुरेंद्र माहतो आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




