वीवीपैट मशीन को लेकर लोगों में उत्साह

नवादा : (नगर)नवादा विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीन लगायी जायेगी. वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से कई जागरूकता कार्यक्रम भी किये गये हैं. वीवीपैट एक ऐसी मशीन है, जिसमें यह पता चल जायेगा कि वोटर ने जिस प्रत्याशी को वोट किया है वह उसी प्रत्याशी […]
नवादा : (नगर)नवादा विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीन लगायी जायेगी. वीवीपैट मशीन के बारे में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से कई जागरूकता कार्यक्रम भी किये गये हैं.
वीवीपैट एक ऐसी मशीन है, जिसमें यह पता चल जायेगा कि वोटर ने जिस प्रत्याशी को वोट किया है वह उसी प्रत्याशी को मिला है या नहीं. सभी बूथों पर बैलेट यूनिट के पास यह मशीन लगी रहेगी, जिसमें वोट करने के बाद सात सेकेंड के लिए एक परची दिखायी देगी जिसमें यह पता चलेगा कि वोट किसे गया. जिले में पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इस नये अनुभव को जानने के लिए वोटरों में भी उत्साह दिख रहा है. न्यू एरिया के युवा वोटर सतीश कुमार, नवीननगर की ममता सिन्हा, मिर्जापुर के रंजीत कुमार आदि ने कहा कि बूथ पर वोट देने का तो अलग आनंद होता ही है. पहली बार वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल करने का मौका भी इस चुनाव में मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




