विकास के लिए करें समर्थन

विकास के लिए करें समर्थन फोटो- 7वारिसलीगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को पटरी पर लाया है. इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए तीर छाप पर बटन दबा कर वोट दें. यह बातें जदयू प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहीं. इन्होंने […]
विकास के लिए करें समर्थन फोटो- 7वारिसलीगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को पटरी पर लाया है. इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए तीर छाप पर बटन दबा कर वोट दें. यह बातें जदयू प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहीं. इन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं. प्रचार के दौरान वारिसलीगंज बाजार के स्थानीय मुहल्लों में घूम कर लोगों से वोट मांगा. वह काशीचक के सुभानपुर, भट्टा, बोरी, गोनर बिगहा, भवानी बिगहा, उपरामा, शंकरगंज, पोज आदि गांवों का दौरा किया. दौर के क्रम में इन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगा. मुख्यमंत्री के कार्यों को गिनाया. इनके साथ रामधनी कुशवाहा, मुनेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव, सहदेव यादव, धर्मेंद्र यादव, रामप्रवेश राय, प्रभात यादव, काली यादव आदि मौजूद थे. भ्रमण के दौरान इन्होंने नीतीश कुमार के शनिवार को होनेवाली चुनावी सभा में पकरीबरावां आने का न्योता भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




