तीन माह से बंद पड़ा नलकूप

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
तीन माह से बंद पड़ा नलकूप

तीन माह से बंद पड़ा नलकूप फोटो-14पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय स्थित रोहुआ गांव में पिछले तीन माह से पीएचइडी की लापरवाही से सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं. ग्रामीणों नेे बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण यह बंद पड़ा है. विभागीय अधिकारी इसकी सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. इससे किसानों के बीच पटवन […]

विज्ञापन

तीन माह से बंद पड़ा नलकूप फोटो-14पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय स्थित रोहुआ गांव में पिछले तीन माह से पीएचइडी की लापरवाही से सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं. ग्रामीणों नेे बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण यह बंद पड़ा है. विभागीय अधिकारी इसकी सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. इससे किसानों के बीच पटवन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. जहां कई दिनों से लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में दरार पड़ने लगे हैं. किसान पटवन को लेकर काफी चिंतित हैं. किसानों ने बताया कि सुखाड़ या वर्षा कम होने कि स्थिति में यह नलकूप काफी कारगर साबित होता था. परंतु, विभाग के कर्मियों की अनदेखी से यह नलकूप मृत प्राय है. गौरतलब है कि किसान वर्तमान समय में नलकूप खराब रहने के कारण आहर के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए कर रहे हैं. परंतु, वह भी पर्याप्त नहीं है. यदि विभाग द्वारा इस ओर पहल की जाये, तो एक बड़ी समस्या से निदान पाया जा सकता है. विभाग का कोई भी कर्मचारी इस खराब नलकूप के विषय में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन