बिहार में बहेगी विकास की गंगा : किरनमय नंदा

रजौली : रजौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोतीराम के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कमाल सरकार, राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय व बिहार-झारखंड के सपा प्रभारी किरणमय नंदा ने एक सभा को संबोधित किया़ स्थानीय इंटर विद्यालय के मैदान में नेताओं ने कहा कि आप लालू […]
रजौली : रजौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोतीराम के चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कमाल सरकार,
राष्ट्रीय महासचिव राजीव राय व बिहार-झारखंड के सपा प्रभारी किरणमय नंदा ने एक सभा को संबोधित किया़ स्थानीय इंटर विद्यालय के मैदान में नेताओं ने कहा कि आप लालू सरकार को भी देखा.
नीतीश सरकार को भी देखा. आपके लिए कितना विकास किया है. इसलिए अगर यूपी की तरह विकास चाहिए, तो सपा को वोट देकर जिताये. उसके बाद बिहार में विकास की गंगा बहेगी.
इन्होंने राजग और महागंठबंधन पर बरसते हुए कहा कि इन सबों ने बिहार के विकास की गति को रोक दिया है. इसे तेज करना है. इसके लिए सरकार बदलने की जरूरत है. इन्होंने यूपी के विकास का हवाला दिया व कहा कि यह आपके लिए चिंता का विषय है. इन्होंने लोगों से सपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




