चला मतदाता जागरूकता अभियान

चला मतदाता जागरूकता अभियान अकबरपुर. अकबरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता व जनाधिकार मंच के संस्थापक आजाद गीता शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने पिपरा, बकसंडा, फतेहपुर, राजहाट, पकरी, डीही, भूमई आदि गांवों मे जनसंपर्क अभियान चलाकर योग्य उम्मीदवार के पक्ष में शांतिर्पूण व निर्भिकता पूर्वक मतदान करने […]
चला मतदाता जागरूकता अभियान अकबरपुर. अकबरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता व जनाधिकार मंच के संस्थापक आजाद गीता शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने पिपरा, बकसंडा, फतेहपुर, राजहाट, पकरी, डीही, भूमई आदि गांवों मे जनसंपर्क अभियान चलाकर योग्य उम्मीदवार के पक्ष में शांतिर्पूण व निर्भिकता पूर्वक मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार आपके मन लायक नहीं हो तो वैसी परिस्थति में नोटा बटन दबा कर मताधिकार का प्रयोग करें. उनके साथ प्रवीण कुमार, टुन्नू कुमार, प्रशांत कुमार, सोनू कुमार, उपेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, रामानुज सिंह आदि शामिल थे. इधर, शांतिपूर्ण मतदान व मतदान प्रतिशत की वृद्धि को लेकर अजीत विकास समिति बखारी के सौजन्य से अकबरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में संस्था के सचिव महेश प्रसाद के नेतृत्व में श्यामा पचरूखी, पांती, बखारी, सिरपत आदि गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में मीना देवी, सीता कुमारी, रीता देवी, उमेश पाल, राजकुमार, प्रीति कुमारी, सरिता देवी आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




