डस्पिैच सेंटर से आज मिलेगी पोलिंग सामग्री

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
डस्पिैच सेंटर से आज मिलेगी पोलिंग सामग्री

डिस्पैच सेंटर से आज मिलेगी पोलिंग सामग्री पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बना डिस्पैच सेंटरनवादा (नगर). विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री दी जायेगी. चुनाव सामग्री वितरण को लेकर जिले में बनाये गये डिस्पैच सेंटरों को बना लिया गया है. रजौली विधानसभा […]

विज्ञापन

डिस्पैच सेंटर से आज मिलेगी पोलिंग सामग्री पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बना डिस्पैच सेंटरनवादा (नगर). विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री दी जायेगी. चुनाव सामग्री वितरण को लेकर जिले में बनाये गये डिस्पैच सेंटरों को बना लिया गया है. रजौली विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर इंटर विद्यालय रजौली, हिसुआ का डिस्पैच सेंटर इंटर विद्यालय हिसुआ, नवादा का डिस्पैच सेंटर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा, गोविंदपुर का डिस्पैच सेंटर संत जोसेफ स्कूल व वारिसलीगंज विधानसभा का डिस्पैच सेंटर बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज में बनाया गया है. डिस्पैच सेंटर में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र संबंधित योगदान स्थल के नाम के साथ उपलब्ध कराया जाना है. नियुक्ति पत्र का प्रकाशन रैंडमाइजेशन द्वारा होगा. इसमें मतदान दल का गठन करते हुए पार्टी नंबर अंकित रहेगा. विधानसभा क्षेत्र के अनुसार, पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. डिस्पैच सेंटर पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. योगदान स्थल की साफ-सफाई, मतदान कर्मियों की बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रोशनी, पंखा आदि की व्यवस्था कर ली गयी है. डिस्पैच सेंटर से कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. पोलिंग पार्टी सामग्री का सही तरीके से मिलान कर ही सामग्री डिस्पैच सेंटर से दिया जायेगा. बावजूद पोलिंग पार्टी मिलान कर सामग्री रिसीव करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन