क्षेत्र का दौरा कर मांगी मदद

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र का दौरा कर मांगी मदद

क्षेत्र का दौरा कर मांगी मदद कौआकोल. महागंठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने शुक्रवार को गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर वोट मांगा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने पति कौशल यादव के क्षेत्र में किये सेवा की मजदूरी मांगने आयी है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार को प्रगति की […]

विज्ञापन

क्षेत्र का दौरा कर मांगी मदद कौआकोल. महागंठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने शुक्रवार को गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर वोट मांगा. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने पति कौशल यादव के क्षेत्र में किये सेवा की मजदूरी मांगने आयी है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने वाले विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए अपने एक एक बहुमूल्य वोट महागठबंधन के उम्मीदवार को देने की अपील की. इस दौरान पूर्णिमा ने कौआकोल, बीझो, रानीबाजार, जोगाचक, गुड़ीघाट, पचम्बा, महुडर, भलुआही, बिन्दीचक, लोहसिहानी, केवाली, फुलडीह, पाण्डेयगंगौट, सिंघना, मनसागर, पटोरी आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर नारायणमोहन स्वामी, रामाश्रय सिंह, वृजभान सिंह, मुखिया छोटेलाल यादव, कैलाश यादव, द्वारिका प्रसाद महतो, विनोद यादव आदि साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन