परिवर्तन व विकास चाहती है जनता

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
परिवर्तन व विकास चाहती है जनता

परिवर्तन व विकास चाहती है जनता फोटो- 2प्रतिनिधि, हिसुआहिसुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता परिवर्तन और विकास चाहती है. हम परिवर्तन कर जनता की आशा को पूरा करेंगे. यह बातें समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नीतु कुमारी ने शुक्रवार को नरहट, हिसुआ व अकबरपुर के खनवां, कोनीवर, पैजुना, सकरा, एकनार, अरियन, शिवनारायण बिगहा, मनवां, सकरा, माखर आदि […]

विज्ञापन

परिवर्तन व विकास चाहती है जनता फोटो- 2प्रतिनिधि, हिसुआहिसुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता परिवर्तन और विकास चाहती है. हम परिवर्तन कर जनता की आशा को पूरा करेंगे. यह बातें समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नीतु कुमारी ने शुक्रवार को नरहट, हिसुआ व अकबरपुर के खनवां, कोनीवर, पैजुना, सकरा, एकनार, अरियन, शिवनारायण बिगहा, मनवां, सकरा, माखर आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान बाेली. समर्थक ‘परिवर्तन की तैयारी है, अबकी नीतुकी बारी है’ का हवाला दे रहे थे. नीतू देवी मतदाताओं से रू-ब-रू होकर खुद का नया चेहरा नहीं होने की बात कह रही थी. नीतू ने कहा कि हमारे ससुर ने 27 साल तक क्षेत्र की सेवा की. हम और हमारी गोतिनी जिला पार्षद रहकर जनता के बीच रहीं. सामाजिक कामों में आगे रहीं. आज उसी की मजदूरी मांगने आयी हूं. जनता को हमसे जो आशा है, उस पर खरा उतरूंगी. 10 साल में क्षेत्र पीछे चला गया है. जनता छली गयी है. इनके साथ में पुटुस सिंह, मुखिया सतीश सिंह, ललन सिंह, श्रीकांत सिंह, टूनटून सिंह, सत्येंद्र सिंह, खनवां के पप्पु सिंह, मुसाफिर कुशवाहा, उमेश यादव, अनंत पांडेय, त्रिपुरारि शरण आदि चल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन