बच्चों ने बनायी रंगोली

Published at :20 Oct 2013 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने बनायी रंगोली

नवादा : बच्चों के अंदर छिपी कला को उभारने के लिए संत जोसेफ स्कूल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें छठी कक्षा से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाया. प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सदर एसडीओ राजेश कुमार व एलआरडीसी ने भी रंगोली का अवलोकन किया व बच्चों द्वारा […]

विज्ञापन

नवादा : बच्चों के अंदर छिपी कला को उभारने के लिए संत जोसेफ स्कूल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें छठी कक्षा से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाया. प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

सदर एसडीओ राजेश कुमार एलआरडीसी ने भी रंगोली का अवलोकन किया बच्चों द्वारा बनायी गयी आकर्षक रंगोली की तारीफ की. एसडीओ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है.

स्कूली बच्चों का यह प्रयास काफी सराहनीय है. शनिवार को स्कूल में एसए वन के रिजल्ट का भी वितरण किया जा रहा था. छात्रछात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी आये हुए थे. प्राचार्य फादर अनूप ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के सफल बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा.कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्रीकांत, ललिता कुमारी, सिस्टर आशी, फादर मार्टिन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन