छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव

छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव पंजीयन में नाजायज शुल्क लेने से उग्र हुई छात्राएंकौआकोलप्रखंड के प्रोजेक्ट गायत्री बालिका इंटर विघालय जोरावाडीह में प्रभारी प्राचार्य पर इंटर के पंजीयन में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के विरोध में दर्जनों छात्राओं ने विद्यालय में जम कर बवाल काटा और घंटों प्राचार्य को बंधक बनाये रखा. […]
छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव पंजीयन में नाजायज शुल्क लेने से उग्र हुई छात्राएंकौआकोलप्रखंड के प्रोजेक्ट गायत्री बालिका इंटर विघालय जोरावाडीह में प्रभारी प्राचार्य पर इंटर के पंजीयन में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के विरोध में दर्जनों छात्राओं ने विद्यालय में जम कर बवाल काटा और घंटों प्राचार्य को बंधक बनाये रखा. छात्राओं के उग्र तेवर देख कर प्राचार्य ने बहाना बना विद्यालय छोड़ कर फरार हो गये. छात्रा शहनाज प्रवीण, अपसाना प्रवीण सोनम, प्रियंका, सोनालिका, मनीता आदि दर्जनों छात्राओं ने बताया कि इंटर के पंजीयन में प्राचार्य द्वारा मनमाने ढंग से निर्धारित शुल्क से दुगना राशि की वसूली की जा रही है. छात्राओं का आरोप हैं कि प्राचार्य द्वारा हमेशा नाजायज राशि की मांग की जाती है और पावती रसीद भी नही दिया जाता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




