जीविका दीदीओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

जीविका दीदीओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली मेसकौर प्रखंड जीविका परियोजना ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली में जीविका दीदीयों की जिम्मेवारी मतदान करें हर नर नारी, मेसकौर के लोगों ने ठाना है, 12अक्तूबर को पहले मतदान करने जाना है आदि नारे लगाते हुए वोटरों को जागरूक किया गया. उसके बाद शपथ जीविकाओं […]
जीविका दीदीओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली मेसकौर प्रखंड जीविका परियोजना ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली में जीविका दीदीयों की जिम्मेवारी मतदान करें हर नर नारी, मेसकौर के लोगों ने ठाना है, 12अक्तूबर को पहले मतदान करने जाना है आदि नारे लगाते हुए वोटरों को जागरूक किया गया. उसके बाद शपथ जीविकाओं के ग्रहण समारोह में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, मेसकौर की शाखा प्रबंधक प्रेम निराला, जीविका परियोजना प्रबंधक गौरव गुप्ता, क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार, अनंत कुमार, दीपक कुमार जीविका मित्र समेत सैकड़ों महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई. उधर, प्रखंड के कृषि पदाधिकारी शक्ति कुमार के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड के मतदाताओं के बीच जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों व प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी रैली में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




