मोदी के समर्थकों के सामने छोटा पड़ा मैदान

Published at :08 Oct 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के समर्थकों के सामने छोटा पड़ा मैदान

मोदी के समर्थकों के सामने छोटा पड़ा मैदान हर कदम बढ़ रहा था आइटीआइ की ओर नौ बजे से जुटने लगी थी भीड़ फोटो-नवादा (नगर)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को सुनने के लिए मानो लोगों का समुद्र उमड़ पड़ा था. सुबह नौ बजे के बाद से ही आइटीआइ मैदान की ओर जानेवाले रास्ते पर […]

विज्ञापन

मोदी के समर्थकों के सामने छोटा पड़ा मैदान हर कदम बढ़ रहा था आइटीआइ की ओर नौ बजे से जुटने लगी थी भीड़ फोटो-नवादा (नगर)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को सुनने के लिए मानो लोगों का समुद्र उमड़ पड़ा था. सुबह नौ बजे के बाद से ही आइटीआइ मैदान की ओर जानेवाले रास्ते पर लोगों का जत्था गुजरने लगा था. 11 बजते-बजते भीड़ की स्थिति यह हो गयी कि जिधर देखो लोग ही लोग नजर आ रहे थे. पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए एक बजे का समय घोषित किया गया था. बावजूद लोग समय से पहले ही सभा स्थल की ओर पहुंचने लगे थे. दोपहर एक बजे के बाद तो मानो आइटीआइ के मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा है. आइटीआइ का बड़ा मैदान भी मोदी के समर्थकों की भीड़ के सामने छोटा दिखायी पड़ रहा था. खुद नरेंद्र मोदी ने भी सभा की शुरुआत में जिक्र किया की जब मैं प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांगने आया था तो इसका एक चौथाई भीड़ भी उस समय नहीं पहुंची थी. आज उस समय से चार गुणा ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई है. सभा स्थल के चारों तरफ कोई ऐसा छत नहीं था जिस पर थोड़ी सी भी जगह खाली रह गयी हो. अनुमान के अनुसार लगभग दो लाख से अधिक मोदी समर्थकों की भीड़ आइटीआइ के मैदान में उमड़ी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन