दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Published at :08 Oct 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का हुआ अभिनंदन अकबरपुर अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ नवादा जिला इकाई व दांगी युवा मोरचा के संयुक्त तत्वावधान में दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का अभिनंदन बकसंडा दांगी भवन परिसर में किया गया. समारोह का नेतृत्व कर रहे अलखदेव प्रसाद और प्रो अर्जुन प्रसाद ने बताया कि हिसुआ विधानसभा […]

विज्ञापन

दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का हुआ अभिनंदन अकबरपुर अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ नवादा जिला इकाई व दांगी युवा मोरचा के संयुक्त तत्वावधान में दांगी संघ के प्रदेश अधिकारियों का अभिनंदन बकसंडा दांगी भवन परिसर में किया गया. समारोह का नेतृत्व कर रहे अलखदेव प्रसाद और प्रो अर्जुन प्रसाद ने बताया कि हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े 40 गांवों के दांगी जाति से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया. इसमें वर्तमान परिवेश में राजनैतिक चुनावी गतिविधियां पर विस्तार पूर्वक विचार-विर्मश किया गया किया गया. समारोह में दांगी क्षत्रिय संघ के वरीय अधिकारियों के साथ युवा मोरचा के अधिकारियों ने अपना-अपना विचार रखा. समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद दांगी, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार दांगी, विशेश्वर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश दांग, युवा मोर्चा के विनोद कुमार दांगी, चंचला देवी, विभा देवी, राकेश कुमार दांगी, शिवनंदन प्रसाद दांगी, विपीन कुमार दांगी, बालमुकुन्द प्रसाद दांगी, संघ के जिला सचिव बालमुकुन्द प्रसाद, पूर्व मुखिया संजय कुमार दांगी आदि लोग उपस्थित थे. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ककोलत जल प्रपात को महाबीर दांगी पर्यटन स्थल घोषित करने पर बल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन