''नीतीश कुमार व लालू प्रसाद दोनों ही ठग''

Published at :08 Oct 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
''नीतीश कुमार व लालू प्रसाद दोनों ही ठग''

वारिसलीगंज : समाज में घृणा फैलानेवाले व जंगलराज के जनक लालू प्रसाद और सुशासन व विकास के नाम पर वोट लेनेवाले नीतीश कुमार, दोनों ने बिहार की जनता को 25 वर्षों तक ठगा. दोनों ने परिवार के खातिर समाज को बांटा. राज्य को विकास के बजाय विनाश की ओर ले गये. ये बातें सूबे के […]

विज्ञापन
वारिसलीगंज : समाज में घृणा फैलानेवाले व जंगलराज के जनक लालू प्रसाद और सुशासन व विकास के नाम पर वोट लेनेवाले नीतीश कुमार, दोनों ने बिहार की जनता को 25 वर्षों तक ठगा. दोनों ने परिवार के खातिर समाज को बांटा. राज्य को विकास के बजाय विनाश की ओर ले गये.
ये बातें सूबे के पूर्वमंत्री सह जन अधिकार पार्टी अभियान समिति के संयोजक भगवान सिंह कुशवाहा ने बुधवार को वारिसलीगंज प्रखंड स्थिति शाहपुर के मैदान में पार्टी उम्मीदवार राजीव कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कहीं. श्री कुशवाहा ने कहा कि आज भी सूबे के अस्पतालों में दवाई नहीं है.
स्कूल में पढ़ाई नहीं है. बेरोजगार को रोजगार नहीं है. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में विकास को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार को तरजीह दी गयी और इसका नाम सुशासन रखा गया.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के 40 लाख युवा दूसरे राज्यों में काम कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं. इन युवाओं को भी राज्य व केंद्र सरकार दोनों मिल कर बरगला रही हैं. भोजपुरी में संबोधन करते हुए लालू का नाम लिये बगैर उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार में रहलन तो चारा व अलकतरा खइलन, अब गाय खाय लगलन, इ नेता जी वोट के खातिर आदमी के भी खइतन. इ सब नेता के बात में न आबे के हे. हमर पार्टी के सरकार बनाव, खेत, मजदूर, किसान, जवान, सबके कल्याण करब. सभा की अध्यक्षता सुरेश सिंह व संचालन रामदेव यादव ने किया.
सभा को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार राय, रघुपति सिंह, राजीव कुमार, जिला पार्षद मीना देवी, रामबालक यादव व सुरेश यादव समेत कई लोग भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन