रजौली में प्रचार रथ को उपद्रवियों ने तोड़ा

Published at :02 Oct 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
रजौली में प्रचार रथ को उपद्रवियों ने तोड़ा

नवादा कार्यालय : रजौली थाने के फरक्का बुजुर्ग पंचायत में हाथोचक डैम के पास कमलिया बिगहा बगीचा के समीप असामाजिक तत्वों ने भाजपा के प्रचार रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया है. अपराधी रथ में लगाये गये इनवर्टर व बैटरी भी खोल कर लेते गये़ रथ पर सवार चालक व संचालक के साथ भी मारपीट की […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : रजौली थाने के फरक्का बुजुर्ग पंचायत में हाथोचक डैम के पास कमलिया बिगहा बगीचा के समीप असामाजिक तत्वों ने भाजपा के प्रचार रथ को क्षतिग्रस्त कर दिया है.
अपराधी रथ में लगाये गये इनवर्टर व बैटरी भी खोल कर लेते गये़ रथ पर सवार चालक व संचालक के साथ भी मारपीट की गयी. घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि रथ फरक्का बुजुर्ग पंचायत के गांवों से प्रचार कर लौट रहा था. इसी बीच कमलिया बिगहा के पास असामाजिक तत्वों ने रथ को रोका व प्रचार नहीं करने की धमकी दी.
इसके बाद कर्मियों के साथ मारपीट कर रथ का क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ उपेंद्र यादव व थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस रथ को अपने साथ थाना ले आयी है. थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने बताया कि वोटर लिस्ट से अपराधियों की पहचान करायी जा रही है. इधर, पार्टी प्रत्याशी अर्जुन राम ने बताया कि यह विरोधियों की साजिश है.
प्रतिद्वंद्वी अपराधियों का सहारा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग व स्थानीय प्रशासन को त्वरित संज्ञान लेने की जरूरत है. इधर, रथ के चालक अनिल यादव व संचालक विक्की पांडेय ने बताया कि रथ पर लगे एलसीडी सहित अन्य सामग्रियों को भी अपराधियों ने नष्ट कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन