नवादा में अफसरों पर पथराव, कई घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2015 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

पकरीबरावां (नवादा) : प्रखंड की एरूरी पंचायत में मंगलवार को सड़क व बिजली की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया. नवादा-जमुई पथ पर खपुरा मोड़ के निकट जाम लगा कर प्रदर्शन करानेवालों को समझाने-बुझाने आये अधिकारियों व पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान पत्थर लगने […]
विज्ञापन
पकरीबरावां (नवादा) : प्रखंड की एरूरी पंचायत में मंगलवार को सड़क व बिजली की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया.
नवादा-जमुई पथ पर खपुरा मोड़ के निकट जाम लगा कर प्रदर्शन करानेवालों को समझाने-बुझाने आये अधिकारियों व पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी.
इस दौरान पत्थर लगने से बीडीओ रवि जी बुरी तरह जख्मी हो गये. वहीं, सीओ राजीव रंजन, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, होमगार्ड के हवलदार मोहम्मद रवानी, डीपीसी रामकृत राम, स्थानीय निवासी दीपू कुमार, संजय यादव सहित कई पुलिसकर्मियों व राहगीरों को चोटें आयी हैं. पुलिसकर्मियों को इधर-उधर छिप कर जान बचानी पड़ी.
खबर मिलते ही एसडीओ राजेश कुमार व डीएसपी संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंच कर जख्मी बीडीओ का हालचाल जाना. दोनों अधिकारियों ने बताया कि आवागमन रोकना, राहगीरों के साथ मारपीट व पुलिस पर पथराव करना दंडनीय अपराध है. वीडियो फुटेज, चौकीदार व स्थानीय घायल लोगों की निशानदेही पर असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है.
करीब 25 लोगों की पहचान भी कर ली गयी है. 25 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. नामजद आरोपितों में ओंकार मिश्र व सरयू सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




