25 व 50 एमटी के बनाये जायेंगे गोदाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ: प्याज उत्पादकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे स्टोर करने के लिए गोदाम बनाये जाएंगे. समेकित सहकारिता विकास विभाग द्वारा गोदाम बनाया जाएगा. गोदाम बनाने का प्रस्ताव विभाग के पास भेजा गया है. प्रस्ताव की अनुमति मिलने पर गोदाम को बनायी जाएगी. जिले में दो गोदाम बनाये जाएंगे. जिसमें एक 25 व […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ: प्याज उत्पादकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे स्टोर करने के लिए गोदाम बनाये जाएंगे. समेकित सहकारिता विकास विभाग द्वारा गोदाम बनाया जाएगा.
गोदाम बनाने का प्रस्ताव विभाग के पास भेजा गया है. प्रस्ताव की अनुमति मिलने पर गोदाम को बनायी जाएगी. जिले में दो गोदाम बनाये जाएंगे. जिसमें एक 25 व दूसरा 50 मीटरिक टन क्षमता का गोदाम होगा.
निर्माण पर 30 लाख रुपये किये जाएंगे खर्च: विभाग से अनुमति मिलने पर जिले के पैक्स अध्यक्षों से गोदाम बनाने के लिए आवेदन की मांग की जाएगी. आवेदन मिलने के बाद संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी से जमीन की मांग की जाएगी. जमीन मिलने पर गोदाम निर्माण करायी जाएगी. 25 एमटी के गोदाम पर पांच लाख व 50 एमटी के गोदाम पर 20 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे.
प्याज सुरक्षित रखने के लिए मशीन भी लगाये जायेंगे:गोदाम में प्याज सुरक्षित रह इसके लिए इसके लिए जेनेरेटर व अन्य जरूरी उपस्कर भी लगाये जाएंगे.
किसानों को होगा फायदा:जिले में व्यापक पैमाने पर प्याज का उत्पादन होता है भंडारण की क्षमता नहीं होने के कारण लंबे समय पर सुरक्षित रखने में किसानों को परेशानी होती है. गोदाम बन जाने से भंडारण की समस्या दूर हो जाएगी. किसान अधिक समय पर सुरक्षित रख सकेगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




