चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

Published at :13 Oct 2013 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

नवादा : दुर्गा पूजा में जिला प्रशासन पूरी मुश्तैदी से चप्पे–चप्पे पर तैनात होकर नजर रख रही है. हर तरफ पुलिस का व्यापक इंतजाम किया गया है. शनिवार को महा अष्टमी के दिन शहर के अति संवेदनशील व संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. सदर एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया कि […]

विज्ञापन

नवादा : दुर्गा पूजा में जिला प्रशासन पूरी मुश्तैदी से चप्पेचप्पे पर तैनात होकर नजर रख रही है. हर तरफ पुलिस का व्यापक इंतजाम किया गया है. शनिवार को महा अष्टमी के दिन शहर के अति संवेदनशील संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया.

सदर एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया कि असामाजिक तत्व मनचलों पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जवानों का फ्लैग मार्च गोंदापुर, पार नवादा सहित शहर के कई स्थानों पर भ्रमण किया. उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शहर के कई स्थानों पर खुफिया वीडियो कैमरा भी लगाया गया है. जो वैसे लोगों पर नजर रखे हुए है, जो भीड़ में छेड़छाड़ या उपद्रव करने वाला है.

इधर, सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि शाम से ही एसपी के साथ मेला का निरीक्षण शुरू किया जायेगा. तथा लगातार भ्रमण का प्रक्रिया चलते रहेगी. साथ ही दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों का भी जायजा लिया जायेगा कि कहीं ड्यूटी पर लापरवाही तो नहीं की जा रही है.

खुफिया कैमरा और सादे लिबास में तैनात पुलिस उपद्रवियों के गतिविधि पर नजर रखे हुए है. उधर, पकरीबरावां वारिसलीगंज में दंगा निरोधक दस्ते ने फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन