निदेशक पर लगे झूठे आरोप को वापस लेने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2015 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) :मानस भारती एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स के निदेशक अरविंद कुमार को झूठे मुकदमा में फंसाये जाने के खिलाफ जिले भर के प्राइवेट स्कूल मंगलवार को बंद रहे. विभिन्न प्राइवेट स्कूल संघों के आह्वान पर आयोजित बंद सफल रहा. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शाम में फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में एक बैठक […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) :मानस भारती एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स के निदेशक अरविंद कुमार को झूठे मुकदमा में फंसाये जाने के खिलाफ जिले भर के प्राइवेट स्कूल मंगलवार को बंद रहे. विभिन्न प्राइवेट स्कूल संघों के आह्वान पर आयोजित बंद सफल रहा. प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शाम में फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में एक बैठक किया.
प्रो विजय कुमार की अध्यक्षता में हुए बैठक में निजी स्कूल के पूर्णत: बंदी पर संतोष व्यक्त किया गया व निर्णय लिया गया कि यदि अरविंद कुमार पर लगाये गये झूठे मुकदमा को वापस नहीं लिया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन होगा. इसमें प्राइवेट स्कूल का अनिश्चित कालीन बंद, राज्यव्यापी बंद व समाहरणालय गेट पर धरना जैसा कार्यक्रम शामिल है. बैठक में स्कूल संचालकों ने कहा कि गायब छात्र राजा के मां द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस प्रशासन इसे खोजने में तत्परता नहीं दिखा रही है. बल्कि, स्कूल निदेशक अरविंद कुमार को गिरफ्तार करके पुलिस अपनी कमजोरी छिपा रही है.
बैठक में सभी प्राइवेट स्कूलों से भी छात्र राजा की खोजने में सहयोग करने की बात कही. बैठक में धर्मेद्र प्रसाद सिंह, श्री निवास, विजय कुमार, रामानुज कुमार, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार मिश्र, रामानुज प्रसाद आदि शामिल थे. इधर, बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े सभी स्कूलों ने बंदी का समर्थन करते हुए स्कूलों को बंद रखा. निदेशक अरविंद कुमार को बिना शर्त रिहा करने व लापता छात्र राजा कुमार की खोज करने की मांग को लेकर एसोसिएशन पुरी मुस्तैदी के साथ विरोध का झंडा उठाये रखा. अध्यक्ष तुलसी दयाल के आह्वान पर हुए स्कूल बंद की सफलता पर सदस्यों ने खुशी जताया. संरक्षक आरपी साहू ने कहा कि पहली प्राथमिकता लापता छात्र राजा की सकुशल वापसी होनी चाहिए. बंद के समर्थक में जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, मॉर्डन इंगलिश स्कूल, गार्टेन पब्लिक स्कूल सहित सभी निजी स्कूल बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




