बाल कल्याण समिति को सौंपे गये तीन बाल मजदूर

Published at :01 Aug 2015 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति को सौंपे गये तीन बाल मजदूर

नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाने के अनारपुर गांव के तीन बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन गया द्वारा जिला कल्याण समिति नवादा को गुरुवार को सौंपा गया. कल्याण समिति के जयरन कुमारी ने बताया कि शिवम मांझी के सात वर्षीय पुत्र छोटू कुमार, शंकर मांझी के आठ पुत्र बबलू कुमार तथा लालजी मांझी के छह […]

विज्ञापन

नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाने के अनारपुर गांव के तीन बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन गया द्वारा जिला कल्याण समिति नवादा को गुरुवार को सौंपा गया. कल्याण समिति के जयरन कुमारी ने बताया कि शिवम मांझी के सात वर्षीय पुत्र छोटू कुमार, शंकर मांझी के आठ पुत्र बबलू कुमार तथा लालजी मांझी के छह वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को मुक्त कराया गया. ये तीनों बालकों को गांव के ही दलाल के माध्यम से चूड़ी फैक्टरी जयपुर में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था.

जीआरपी गया तथा चाइल्ड लाइन गया द्वारा तीनों बच्चों को स्टेशन के समीप से मुक्त करा कर जिला बाल कल्याण समिति के नवादा कार्यालय को सुपुर्द किया गया. समिति ने तीनों बालकों को उसके अभिभावकों को सुपुर्द कर विद्यालय में नामांकन करा कर सूचित करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजीव नयन, सदस्य जयरन कुमारी, रीता कुमारी व संगीता सिन्हा ने उक्त वाद का निष्पादन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन