फूटा लोगों का आक्रोश

तो सरकार बताये कौन है बाथे नरसंहार का दोषी ? नवादा : लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के सभी आरोपितों को हाइकोर्ट द्वारा बरी किये जाने के खिलाफ भाकपा माले ने सड़कों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया. गुरुवार को जिला सचिव सुरेंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश मार्च के अंत में वक्ताओं […]
तो सरकार बताये कौन है बाथे नरसंहार का दोषी ?
नवादा : लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार के सभी आरोपितों को हाइकोर्ट द्वारा बरी किये जाने के खिलाफ भाकपा माले ने सड़कों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया. गुरुवार को जिला सचिव सुरेंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित आक्रोश मार्च के अंत में वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार गरीबों की रहनुमाई व सुरक्षा का वादा करते हैं, लेकिन सरकार के पक्ष कार कोर्ट में यह बता पाने में विफल हो गये हैं कि नरसंहार में मारे गये लोगों को किसने मारा था.
जिला सचिव ने कहा कि मेहनतकश जनता के ऊपर यह एक न्यायिक हमला है. इसे कभी राज्य के लोग माफ नहीं करेंगे. कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रजातंत्र चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया.
साथ ही मांग किया गया कि नरसंहार के दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाये. कार्यक्रम में भोला राम, मेवा लाल, श्यामदेव विश्वकर्मा, ग्यासउद्दीन, सुरेंद्र यादव, मालो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




