मजदूरों को ले जाते ठेकेदार गिरफ्तार

नवादा : मजदूरों को पलायन कराने के आरोप में नवादा रेलवे स्टेशन के समीप मजदूरों को ले जाते एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर श्रमाधीक्षक पूनम कुमारी ने छापेमारी कर मजदूरों को ठेकेदार के बंधन से मुक्त कराया. उन्होंने बताया कि पकरीबरावां निवासी नुनु सिंह स्थानीय हुड़राही गांव से 20-25 […]
नवादा : मजदूरों को पलायन कराने के आरोप में नवादा रेलवे स्टेशन के समीप मजदूरों को ले जाते एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर श्रमाधीक्षक पूनम कुमारी ने छापेमारी कर मजदूरों को ठेकेदार के बंधन से मुक्त कराया.
उन्होंने बताया कि पकरीबरावां निवासी नुनु सिंह स्थानीय हुड़राही गांव से 20-25 की संख्या में मजदूरों को फैजाबाद भेजने के लिए लाया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार ठेकेदार को अंतरराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के तहत नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेजा जायेगा.
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मजदूरों को ठेकेदार के बंधक से मुक्त कराया गया. साथ ही गिरफ्तार ठेकेदार को रेल पुलिस के हवाले किया गया. गौरतलब है कि इन दिनों जिले से व्यापक स्तर पर ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को भेजने के लिये पलायन कराया जा रहा है. जिस पर अभियान चला कर रोक लगाने की जरूरत श्रम विभाग को है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




