आदिवासी महिला के साथ मारपीट

Published at :30 Sep 2013 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी महिला के साथ मारपीट

नवादा : नगर थाना स्थित अनुसूचित जाति व जनजाति थाने में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अनुसूचित थाना के प्रभारी तिल्ला उरांव ने बताया कि राजेंद्र नगर मुहल्ला में अशोक कुमार राय के यहां संजय मालाकार जेनेरेटर ऑपरेटर था, जिससे श्री […]

विज्ञापन

नवादा : नगर थाना स्थित अनुसूचित जाति जनजाति थाने में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अनुसूचित थाना के प्रभारी तिल्ला उरांव ने बताया कि राजेंद्र नगर मुहल्ला में अशोक कुमार राय के यहां संजय मालाकार जेनेरेटर ऑपरेटर था, जिससे श्री राय के साथ पूर्व में मजदूरी को लेकर विवाद था.

वही श्री राय के यहां काम करने वाली मीना कुमारी लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना अंतर्गत आसहरा गांव निवासी है.

संजय मालाकार उसकी पत्नी सुनीता देवी दोनों मिल कर आदिवासी महिला मीना कुमारी के साथ मारपीट किया था. थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी उक्त दंपति ने आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर चुका था. रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पति पत्नी को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन