हाइकोर्ट ने मांगा संगत की जमीन का ब्योरा

Published at :21 Apr 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने मांगा संगत की जमीन का ब्योरा

नवादा कार्यालय : रजौली संगत के मामले में हाइ कोर्ट ने सुनवाई के दौरान समुचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने को लेकर सरकार व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड से 15 दिनों के अंदर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है. जानकारी के अनुसार, सीडब्ल्यू जेसी-13897/15 के मामले में हाइ कोर्ट ने सोमवार को सरकार से रजाैली […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय : रजौली संगत के मामले में हाइ कोर्ट ने सुनवाई के दौरान समुचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने को लेकर सरकार व बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड से 15 दिनों के अंदर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है. जानकारी के अनुसार, सीडब्ल्यू जेसी-13897/15 के मामले में हाइ कोर्ट ने सोमवार को सरकार से रजाैली संगत की जमीन का ब्योरा मांगा था. यह उपलब्ध नहीं कराया जा सका.

जानकारी के अनुसार, संगत की जमीन के निर्धारण और हस्तांतरण को लेकर तब के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गया की अदालत से दर्ज मामला 59/1910 के तहत सुनवाई हुई थी. इस दौरान संगत की कुल जमीन का ब्योरा उपलब्ध कराया गया था. हाइ कोर्ट ने इस ब्योरा को समर्पित करने का निर्देश दिया है. इसके लिए 15 दिनों का समय सरकार और धार्मिक न्यास बोर्ड को दिया है. बताया जाता है आदेश पारित होने तक हाइ कोर्ट ने संगत की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर भी रोक लगा रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन