ePaper

ट्रक ड्राइवर के खाते से 4.04 लाख रुपये उड़ाये

Updated at : 07 Aug 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर के खाते से 4.04 लाख रुपये उड़ाये

NAWADA NEWS.वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी ट्रक चालक पिंटू रविदास के साथ चार लाख चार हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है .

विज्ञापन

मोबाइल चोरी के बाद निकाला सिम, खाता हुआ खाली .

प्रतिनिधि,नवादा कार्यालय

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव निवासी ट्रक चालक पिंटू रविदास के साथ चार लाख चार हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है . इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि डिजिटल युग में थोड़ी सी लापरवाही आपकी वर्षों की कमाई एक झटके में छीन सकती है . पीड़ित ने नवादा साइबर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और हाल ही में उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था. मोबाइल चोरी के बाद उन्होंने नया सिम कार्ड निकलवाया और जब फोन में पुराने बैंक मैसेज चेक किए, तो उनके होश उड़ गये. उनके खाते से कुल ₹4,04,000 रुपये निकाले जा चुके थे. यह रकम उन्होंने वर्षों तक अपनी मेहनत और पसीने से जोड़ी थी. एक झटके में पूरी जमा पूंजी उड़ गयी . घटना के बाद हतप्रभ पिंटू ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी . इसके बाद वे खुद नवादा स्थित साइबर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपा. साइबर थाना की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन