नहीं है स्थायी सब्जी मंडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2015 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगने से हो रही परेशानी नवादा (सदर) : नवादा को जिला का दर्जा मिले कई दशक बीत गये. इस बीच शहर में नगरवासियों की सुविधा के लिए म्यूजियम, स्टेडियम, नगर भवन सहित कई आलीशान भवनों का निर्माण कराया गया. लेकिन, प्रशासन की ओर से आज तक शहर में स्थायी सब्जी […]
विज्ञापन
सड़क किनारे सब्जी की दुकानें लगने से हो रही परेशानी
नवादा (सदर) : नवादा को जिला का दर्जा मिले कई दशक बीत गये. इस बीच शहर में नगरवासियों की सुविधा के लिए म्यूजियम, स्टेडियम, नगर भवन सहित कई आलीशान भवनों का निर्माण कराया गया. लेकिन, प्रशासन की ओर से आज तक शहर में स्थायी सब्जी मार्केट का निर्माण नहीं कराया गया.
इससे सब्जी विक्रेताओं में रोष है. स्थिति यह है कि शहर के स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, पुल पर, विजय बाजार, पुरानी बाजार आदिस्थानों पर अवैध रूप से सब्जी दुकान लगायी जा रही है. सब्जी की दुकान सड़क के दोनों किनारे लगे रहने के कारण हर वक्त जाम की समस्या बनी रहती है. सड़क जाम की स्थिति से अधिकारी व दुकानदार प्रभावित होते हैं. अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाने में जिला प्रशासन व नगर पर्षद विफल साबित हो रही है. नगर पर्षद व जिला प्रशासन अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया तो कभी भी अनहोनी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




