आग लगा कर अधेड़ महिला ने की आत्महत्या

Published at :19 Feb 2015 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगा कर अधेड़ महिला ने की आत्महत्या

नवादा (सदर) : नवीन नगर मोहल्ला में शेखपुरा जिले की सुमका निवासी स्वर्गीय रवींद्र प्रसाद की पत्नी मालती सिन्हा (55) ने बुधवार को आग लगा कर आत्म हत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, मृतका करीब 10-11 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. विक्षिप्त होने के बाद से मृतका अपनी बहन नीलम सिन्हा के नवीन […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : नवीन नगर मोहल्ला में शेखपुरा जिले की सुमका निवासी स्वर्गीय रवींद्र प्रसाद की पत्नी मालती सिन्हा (55) ने बुधवार को आग लगा कर आत्म हत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, मृतका करीब 10-11 साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. विक्षिप्त होने के बाद से मृतका अपनी बहन नीलम सिन्हा के नवीन नगर स्थित मकान में ही रह रही थी.
नीलम ने बताया कि मालती के पति की मृत्यु 1985 में हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर मायके वारिसलीगंज के बरनावा व ससुराल वाले पहुंच कर पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से बयान लिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि विक्षिप्त होने के कारण ही महिला ने खुद खुशी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन