कट्टा व कारतूस मिले

Published at :19 Feb 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
कट्टा व कारतूस मिले

घटना : स्वर्ण व्यवसायी से लूट का हुआ परदाफाश नवादा (सदर) : रोह थाने के अनैला बाजार से मंगलवार को जेवर व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, पांच कारतूस, चार खोखा व दो बाइकें बरामद की है. एसपी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि […]

विज्ञापन
घटना : स्वर्ण व्यवसायी से लूट का हुआ परदाफाश
नवादा (सदर) : रोह थाने के अनैला बाजार से मंगलवार को जेवर व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, पांच कारतूस, चार खोखा व दो बाइकें बरामद की है. एसपी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गोविंदपुर थाना के डुमरी गांव के पास से अपराधियों का पकड़ा.
हालांकि, इस क्रम में तीन अपराधी ही पकड़े गये. एक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बड़ैल निवासी जेवर व्यवसायी मनोज कुमार जब अपनी दुकान खोल रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने पिस्टल सटा कर उनसे थैला छीन लिया और भाग गये.
इस मामले में व्यवसायी ने स्थानीय थाना में साढ़े चार किलो चांदी व सौ ग्राम सोना की लूटे जाने की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. एसपी ने बताया कि व्यवसायी की पत्नी ने रोह थानाध्यक्ष को फोन कर थैले में चाबी व टिफिन होने की बात कही थी. जबकि, व्यवसायी चांदी व सोना लूटे जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक अन्य जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में उक्त व्यवसायी पर जानलेवा हमला हुआ था. इस संबंध में एसपी ने कहा कि यह पारिवारिक मामला था.
मंगलवार को हुई घटना
रोह थाने के अनैला बाजार में शिवानी ज्वेलर्स के मालिक मनोज प्रसाद जब अपनी दुकान खोल ही रहे थे कि अपराधियों ने पिस्टल सटा कर उनके पास से एक थैला छीन लिया और फरार हो गये. इस घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी को दिया. दुकानदार की पत्नी ने पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी थी. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों को डुमरी गांव के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. गोविंदपुर थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया था कि अपराधियों की पहचान गोविंदपुर के पचौरिया निवासी महेश राजवंशी, नवादा के आनंदपुरा निवासी राकेश कुमार और नवादा के गौस नगर निवासी राजीव राम के रूम में हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन