इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड का वितरण शुरू

Published at :14 Feb 2015 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड का वितरण शुरू

नवादा (नगर): 18 फरवरी से होनेवाले इंटर की परीक्षा को लेकर स्कूलों व कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया है. शुक्रवार को आरएमडब्ल्यू कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने के लिए जबरदस्त भीड़ दिखी. कला व विज्ञान संकायों की छात्रएं एडमिट कार्ड लेने के लिए घंटों लाइन में लगी दिखी. लड़कियों ने कहा […]

विज्ञापन
नवादा (नगर): 18 फरवरी से होनेवाले इंटर की परीक्षा को लेकर स्कूलों व कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया है. शुक्रवार को आरएमडब्ल्यू कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने के लिए जबरदस्त भीड़ दिखी. कला व विज्ञान संकायों की छात्रएं एडमिट कार्ड लेने के लिए घंटों लाइन में लगी दिखी. लड़कियों ने कहा कि आज ही से एडमिट कार्ड बंटना शुरू हुआ है.
इसके कारण भीड़ काफी है. शनिवार को हाफ डे व रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को बीएसएससी की परीक्षा के कारण कॉलेज व्यस्त हो जायेगा. एडमिट कार्ड का वितरण फिर केवल 17 फरवरी को ही संभव हो पायेगा. जबकि, कॉलेज प्रशासन ने कहा कि जरूरत पड़ी तो रविवार को भी एडमिट कार्ड का वितरण किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन