लड़की के पिता ने एसपी से लगायी फरियाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2015 12:45 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर): कादिरगंज थाने के खुरैनी चक निवासी सुरेश साव ने एसपी से शिकायत की है कि जिस लड़के के साथ वह अपनी बेटी की शादी तय की है उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है. लड़के के पिता ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है. बताया जाता है नगर के गढ़ […]
विज्ञापन
नवादा (नगर): कादिरगंज थाने के खुरैनी चक निवासी सुरेश साव ने एसपी से शिकायत की है कि जिस लड़के के साथ वह अपनी बेटी की शादी तय की है उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है. लड़के के पिता ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है.
बताया जाता है नगर के गढ़ पर निवासी अशोक साव के बेटे सूरज कुमार के साथ अजरुन साव की बेटी की शादी 26 फरवरी को होनी तय है. इस बीच एक अज्ञात नंबर से सूरज के मोबाइल पर फोन आया और उसने शादी करने पर जान मारने की धमकी दी.
लड़का के पिता ने यह जानकारी लड़की के पिता को दी. इसके बाद लड़की के पिता अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंचे. इन्होंने एसपी से जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




