बंद हो किसानों की हकमारी

Published at :07 Feb 2015 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
बंद हो किसानों की हकमारी

किसानों ने कहा, मांगें नहीं मानी गयी, तो करेंगे उग्र आंदोलन भारतीय किसान संघ ने किया आयोजन नवादा (सदर) : भारतीय किसान संघ के आह्वान पर जिले के किसानों ने संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में धरना दिया. इस दौरान प्रांतीय महामंत्री मनोज कुमार ने […]

विज्ञापन
किसानों ने कहा, मांगें नहीं मानी गयी, तो करेंगे उग्र आंदोलन
भारतीय किसान संघ ने किया आयोजन
नवादा (सदर) : भारतीय किसान संघ के आह्वान पर जिले के किसानों ने संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में धरना दिया. इस दौरान प्रांतीय महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि किसानों के अथक मेहनत से उपजे अनाज का उपयोग सभी लोग करते हैं.
अगर किसानों का रहमोकरम बंद हो जाय तो अधिकारी व जनप्रतिनिधि भूखे मर सकते है. लेकिन, यही अधिकारी व प्रतिनिधि किसानों की सबसे ज्यादा हकमारी कर रहे हैं. इससे ज्यादा अन्याय किसानों पर क्या हो सकता है. वहीं, झारखंड के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. परंतु, इन योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिलता. इसके लिए जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी पूरी तरह जिम्मेवार हैं. धरना को ब्रजकिशोर प्रसाद शर्मा, राजकुमार सिंह, आनंदी सिंह आदि ने भी संबंधित किया.
धरना समाप्ति के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिल कर स्मार पत्र सौंपा. इसमें खाली बोरा की व्यवस्था, केंद्र पर धान की खरीदारी नहीं होने पर हर्जाना का भुगतान, धान बिक्री के तीन दिन के अंदर राशि की उपलब्धता, सभी क्रय केंद्र को चालू करना, उर्वरक की काला बाजारी पर रोक लगाना, बालू घाट द्वारा लिये जा रहे शुल्क का निर्धारण, डीजल के दामों में लगातार कमी के बावजूद यात्रा ी किराया नहीं घटाना सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गयी. वहीं, किसान संघ के सदस्यों ने कहा कि अगर इन मांगों का समाधान अविलंब नहीं होता है, तो संघ उग्र से उग्रतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन