पुलिस ने अपहृत युवक व दो अपहर्ताओं को दबोचा

Published at :06 Feb 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने अपहृत युवक व दो अपहर्ताओं को दबोचा

– कट्टा व कारतूस बरामद – सीतामढ़ी के मुरकट्टा से बुधवार की रात हुआ था अपहरण नवादा (सदर) : सीतामढ़ी पुलिस ने गुरुवार को अपहृत व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी थाने के मुरकट्टा निवासी कैलाश चौहान के बेटा रामबच्चन चौहान का अपहरण पनडुई गांव निवासी सुधीर चौहान व नारदीगंज थाने […]

विज्ञापन
– कट्टा व कारतूस बरामद
– सीतामढ़ी के मुरकट्टा से बुधवार की रात हुआ था अपहरण
नवादा (सदर) : सीतामढ़ी पुलिस ने गुरुवार को अपहृत व अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी थाने के मुरकट्टा निवासी कैलाश चौहान के बेटा रामबच्चन चौहान का अपहरण पनडुई गांव निवासी सुधीर चौहान व नारदीगंज थाने के तरौनी गांव के गुड्डू चौहान ने बुधवार की रात उसके घर से कर लिया था. इसकी सूचना अपहृत के पिता कैलाश चौहान ने नरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें बताया था कि सुधीर व गुड्डू हथियार के बल पर बेटे का अपरहण कर ले गये हैं. इसके बाद सीतामढ़ी पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी में जुट गयी.
बुधवार की देर रात पनडुई स्थित एक बंगले से अपहृत व दोनों अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया. अपहृत कमरे में था, जबकि दोनों अपहरणकर्ता बरामदे में कट्टा व कारतूस लिए था. एसपी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि हथियार व कारतूस के साथ अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी व अपहृत की सकुशल बरामदगी पुलिस ने कर ली. घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला लेन-देन का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन