शिक्षा के विकास में प्राइवेट स्कूलों की भूमिका अहम : बीडीओ

Published at :26 Jan 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा के विकास में प्राइवेट स्कूलों की भूमिका अहम : बीडीओ

नवादा (नगर): शिक्षा के विकास में सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल भी पूरा योगदान दे रहे हैं. उक्त बातें सदर प्रखंड बीडीओ मो एजाज आलम ने इंडियन इंगलिश स्कूल सह कोचिंग सेंटर न्यू एरिया के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनंत कुमार तथा नवादा उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने […]

विज्ञापन

नवादा (नगर): शिक्षा के विकास में सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल भी पूरा योगदान दे रहे हैं. उक्त बातें सदर प्रखंड बीडीओ मो एजाज आलम ने इंडियन इंगलिश स्कूल सह कोचिंग सेंटर न्यू एरिया के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं.

कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनंत कुमार तथा नवादा उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. बीइओ ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त स्कूलों में भी अब गरीब बच्चे नि:शुल्क पढ़ सकते हैं.

वार्षिकोत्सव समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा 45 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इंडिया वाले, रंग दे बसंती जैसे गीतों पर डांस के अलावा शिक्षा के महत्व पर नाटक का आयोजन किया गया. निदेशक पंकज कुमार ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा बेहतर शिक्षा दिलाने, शिक्षक प्रभात कुमार, दया शंकर सिंह, केएन सिंह, सुनीता कुमारी, आदित्य कुमार, सुभाष कुमार, राजीव कुमार, पूजा कुमारी, रागिनी, मेनका व राज कुमार आदि शिक्षकों ने अहम योगदान दिया. कार्यक्रम का संचालन दयाल कुमार वर्मा एवं संगीता कुमारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन