डीएम ने जारी किया 2015 का फूड कैलेंडर

Published at :03 Jan 2015 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने जारी किया 2015 का फूड कैलेंडर

नवादा कार्यालय : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्यान्न वितरण को डीएम ललन जी ने गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वितरण का कार्य प्रभावकारी एवं पारदर्शी रूप से हो. इसको लेकर उन्होंने वर्ष 2015 का फूड कैलेंडर जारी किया है. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फूड […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्यान्न वितरण को डीएम ललन जी ने गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वितरण का कार्य प्रभावकारी एवं पारदर्शी रूप से हो. इसको लेकर उन्होंने वर्ष 2015 का फूड कैलेंडर जारी किया है.
उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फूड कैलेंडर के अनुसार, निर्धारित समय-सीमा के अंदर आवंटन आदेश निर्गत करेंगे व राशि जमा कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. साथ ही साथ खाद्यान्न वितरण के पहले जन वितरण प्रणाली विक्रेतावार भौतिक सत्यापन संबंधी प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में कराना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने स्तर से फूड कैलेंडर की जानकारी प्रखंड, नगर पर्षद व नगर पंचायत के सभी विक्रेताओं के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों व आम जनों को भी देना सुनिश्चित करेंगे.
उन्होंने प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया है कि वह निर्धारित समय-सीमा के अंदर डोर स्टेप डिलिवरी की कार्रवाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी व दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाद्यान्न वितरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरीबों का अनाज ससमय निर्धारित मूल्य व निर्धारित मात्र में हर हाल में मिले. इसे सुनिश्चित करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन