जयप्रकाश हत्याकांड में माले का प्रतिरोध मार्च

Published at :31 Dec 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
जयप्रकाश हत्याकांड में  माले का प्रतिरोध मार्च

करायपरशुराय: जयप्रकाश हत्याकांड में साजिश के तहत माले नेता ब्रह्नादेव पंडित समेत अन्य निदरेष लोगों को मुकदमा में फंसाये जाने के विरोध में मंगलवार को भाकपा (माले) के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ बैरीगंज पुल से ले कमरथु गांव में प्रतिरोध मार्च निकाला. वहीं प्रतिरोध मार्च कमरथु गांव में आमसभा में तब्दील […]

विज्ञापन

करायपरशुराय: जयप्रकाश हत्याकांड में साजिश के तहत माले नेता ब्रह्नादेव पंडित समेत अन्य निदरेष लोगों को मुकदमा में फंसाये जाने के विरोध में मंगलवार को भाकपा (माले) के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ बैरीगंज पुल से ले कमरथु गांव में प्रतिरोध मार्च निकाला. वहीं प्रतिरोध मार्च कमरथु गांव में आमसभा में तब्दील हो गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुकदमा वापस लेना होगा. माले नेता से मुकदमा खत्म करो.

जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है इत्यादि तरह-तरह के नारे लगाये. आम सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि करायपरशुराय प्रखंड के मकरौता पंचायत अंतर्गत कमरथू गांव में गैरमजरूआ जमीन पर वर्षो से गरीबों के कब्जे में है, जो इस जमीन से गरीबों को बेदखल करने की साजिश गांव के सुनील महतो द्वारा रचा गया था. बीते 12 दिसंबर को उक्त गरीब के कब्जे वाली खाई में मछली मारने के लिए पंप सेट लगाया था, जिसका विरोध गरीब लोगों ने किया तो पूर्व से योजना के तहत बुलाये गये हथियारबंद गुरगों के द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी करना शुरू कर दी थी, जिसमें गांव के दामाद जयप्रकाश प्रसाद को गोली लग गयी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी. जहां साजिश के तहत उलटे इस कांड में माले नेता ब्रrादेव पंडित सहित अन्य निदरेष लोगों पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर फंसाया गया है.

वहीं माले सचिव मित्रनंद सिंह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद सामंती सांप्रदायिक ताकतों का मनोबल बढ़ा है. आंदोलनकारियों ने ब्रrादेव पंडित सहित निदरेष पर मुकदमा खत्म कर अपराधी सुनील महतो पर 302 मुकदमा चलाने की मांग की नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन करने का आह्वान किया. इस मौके पर खेमस जिला सचिव रामधारी दास, शिवशंकर प्रसाद, इनौस नेता रामदास अकेला, किसान महासभा के नेता मुन्नी लाल यादव, प्रमोद यादव, नंद जी, विजेंद्र प्रसाद, कलेंद्र पासवान, रवींद्र पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन