मालवीय की जयंती पर प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

हिसुआ. नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को बाल भारती के अध्यक्ष विश्व भूषण की अध्यक्षता में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके व्यक्तित्व और समाज की देन पर चर्चा की. आचार्यों ने भी पंडित मालवीय के महानता पर प्रकाश डाला. मौके पर विद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं […]
हिसुआ. नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को बाल भारती के अध्यक्ष विश्व भूषण की अध्यक्षता में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनायी गयी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके व्यक्तित्व और समाज की देन पर चर्चा की. आचार्यों ने भी पंडित मालवीय के महानता पर प्रकाश डाला. मौके पर विद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया गया. प्रधान शशिधर चौबे, अजय कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, अखिलेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.ठंड से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे परेशानहिसुआबाल विकास परियोजना की अपनी अलग कार्यशैली और निर्णय की वजह से कड़ाके की ठंड में भी छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ठंड को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी जा रही है. पर यहां सबसे कम उम्र के बच्चे पढ़ने और सीखने आते हैं उनके लिए राहत का कोई पहल नहीं की जा रही है. क्षेत्र में आधे से अधिक केंद्र किराये के मकान और बरामदे में चलते हैं, जहां ठंड से पर्याप्त सुरक्षा भी नहीं हो पाती. बच्चे ठंड से कांपते हुए केंद्र पर पहुंच रहे हैं. बैठने के लिए समुचित व्यवस्था भी नहीं है. कुछ सेविका और सहायिका केंद्र खोल कर खानापूर्ति भी कर रही हैं. छुट्टी के संबंध में सीडीपीओ ने बताया कि जाड़े के लिए केंद्र का जो समय 10 बजे से निर्धारित है इस हिसाब से केंद्र प्रतिदिन खोलना है. हर साल परियोजना से ऐसा ही निर्देश रहा है. गौरतलब हो कि क्षेत्र में इन दिनों दिन भर कुहासे छाये रह रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




