छापेमारी में 15 लीटर शराब जब्त

पुलिस ने शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ की छापेमारी
वारिसलीगंज. पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. बरनामां पंचायत स्थित गोपालपुर महादलित टोले के पास शराब बिक्री की जानकारी मिली थी. पुलिस ने छापेमारी कर एक डब्बे में रखा 15 लीटर शराब जब्त की. वहीं, कुछ दूरी पर तकरीबन डेढ़ सौ लीटर अवैध अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट कर दी. पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. बाद में पुअनि जयप्रकाश कुमार के आवेदन पर शराब धंधेबाज मुर्गियाचक गांव निवासी रामचंद्र तांती के पुत्र रामवृक्ष तांती व राजो यादव के पुत्र पप्पू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. यह जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




