नवादा : विवाहिता की गला घोंट कर हत्या
Updated at : 21 Sep 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के लोहरपुरा गांव में विवाहिता के परिजनों ने गले में रस्सी बांध कर हत्या कर दी व साक्ष्य छिपाने के लिए शव को किऊल-गया रेलखंड पर स्थित शादिकपुर रेलवे गुमटी के पास अर्धनिर्मित मकान के एक कमरे में छुपा दिया. ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
विज्ञापन
नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के लोहरपुरा गांव में विवाहिता के परिजनों ने गले में रस्सी बांध कर हत्या कर दी व साक्ष्य छिपाने के लिए शव को किऊल-गया रेलखंड पर स्थित शादिकपुर रेलवे गुमटी के पास अर्धनिर्मित मकान के एक कमरे में छुपा दिया. ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मृतका की सास सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि पकरीबरावां थाने के अटारी के रामाश्रय चौधरी की पुत्री कंचन की शादी लोहरपुरा निवासी गिरजा चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी के साथ हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




