विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने के मामले में करायी प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिरदला : थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित रामरायचक गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर लाश को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में गायब विवाहिता के पिता नरेश यादव द्वारा गुरुवार को सिरदला थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अपने पुत्री के ससुर कारू यादव, दामाद संजय यादव, भैसुर, […]
विज्ञापन
सिरदला : थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित रामरायचक गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर लाश को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में गायब विवाहिता के पिता नरेश यादव द्वारा गुरुवार को सिरदला थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अपने पुत्री के ससुर कारू यादव, दामाद संजय यादव, भैसुर, गोतनी देवर, दामाद का फुआ फुलवा देवी, गुड्डू यादव सहित 12 लोगों को आरोपित किया है.
फतेहपुर थाने के हलमता निवासी पीड़ित पिता ने करीब 15 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी सिरदला थाना क्षेत्र के रामरायचक निवासी कारू यादव के पुत्र संजय यादव के साथ उचित दान-दहेज देकर करना बताते हुए दहेज के लिए ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता नरेश यादव ने बताया कि उनकी बेटी बारबार फोन कर बताती थी कि पति सहित उसके ससुरालवाले दहेज में रुपया की मांग को लेकर मारपीट और दुर्व्यवहार करते है, जिस बात को लेकर कई बार पंचायती भी की गयी थी.
नरेश यादव द्वारा सिरदला पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि जान-बूझ कर उसकी बेटी के ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या कर शव को कहीं ठिकाना लगा दिया है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










