नवादा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, चार केन बम, इंसास की 43 गोलियां एक कट्टा और 79 डेटोनेटर बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2019 5:31 AM
विज्ञापन
सिरदला (नवादा) : सिरदला थाने के पारकुरहा गांव में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ हथियारों का जखीरा बरामद किया है. नवादा के उग्रवादग्रस्त सिरदला थाने के पारकुरहा गांव में पुलिस ने हथियारों व विस्फोटक का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है. […]
विज्ञापन
सिरदला (नवादा) : सिरदला थाने के पारकुरहा गांव में पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ हथियारों का जखीरा बरामद किया है. नवादा के उग्रवादग्रस्त सिरदला थाने के पारकुरहा गांव में पुलिस ने हथियारों व विस्फोटक का एक बड़ा जखीरा पकड़ा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने पार खुरहा गांव के साधु यादव के घर छापेमारी की. यहां नक्सलियों से संबंधित कई प्रकार की सामग्री जब्त की गयी.
छापेमारी के दौरान चार केन बम, इंसास के 43 गोलियां, एक कट्टा, चार बंडल जिलेटिन, चार नक्सली वर्दी, एक बैग और 79 डेटोनेटर जब्त किये गये हैं. इस छापेमारी से पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. बरामदगी से साफ पता चलता है कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देनेवाले थे. फिलहाल साधु यादव को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है.
पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में एसपी (अभियान) कुमार आलोक, रजौली एसडीपीओ संजय कुमार, एसएसबी व एसटीएफ के जवान शामिल थे. इस बरामदगी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया. चारों केन बम को बम निरोधक दस्ते ने बधार में ले जाकर नष्ट कर दिया. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज से 10 किलोमीटर तक सुनाई पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










