भाजपा की सदस्यता में आधी आबादी भी झोकेंगी पूरी ताकत : अनामिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2019 7:26 AM
विज्ञापन
नवादा नगर : भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आधी आबादी भी इसे मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेगी. उक्त बातें भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने आयोजित कार्यशाला में कहीं. गुरुवार को महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय की […]
विज्ञापन
नवादा नगर : भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आधी आबादी भी इसे मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेगी. उक्त बातें भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने आयोजित कार्यशाला में कहीं. गुरुवार को महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया.
जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय की अध्यक्षता में करायी गयी कार्यशाला में मुख्य रूप से छह जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर विस्तार के साथ चर्चा की गयी. महिला मोर्चा की कार्यशाला में मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका सिंह के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुईं.
मोर्चा के अधिकारियों ने सदस्यता अभियान को गति देने पर बल देते हुए आधी आबादी को भी अपने हिस्से का काम करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा की महामंत्री गौरी रानी, वर्षा रानी, उपाध्यक्ष निशा गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमारी संगीता आदि ने कार्यशाला में भाग लिया.
भाजपा नेताओं का मिला साथ : भाजपा के वरीय नेता प्रो. विजय कुमार सिन्हा, अर्जुन राम, पूर्व अध्यक्ष केदार सिंह, महामंत्री अरविंद गुप्ता, शेखपुरा महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष हीरालाल, ब्रजेश कुमार, आशा कुमारी, रेखा कुमारी, अंजू कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार, सुधीर प्रसाद, मनोज कुमार, रामानुज कुमार आदि अन्य सभी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










