जिले के अधिकारी करें मॉनीटरिंग : िजलािधकारी
Updated at : 03 Jul 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) शासी परिषद की बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चौपाल को सुदूर इलाकों में सुनिश्चित किया जाये एवं जिला स्तरीय अधिकारी […]
विज्ञापन
नवादा नगर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) शासी परिषद की बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान चौपाल को सुदूर इलाकों में सुनिश्चित किया जाये एवं जिला स्तरीय अधिकारी इसकी स्वयं जांच करते रहें.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता नीति आयोग के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम में पदाधिकारी रुचि लें. चेक डैम, आहर, पईन के निर्माण व जीर्णोद्धार से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.
इस दौरान आत्मा के परियोजना उप निदेशक ने पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि व अनुपालन के बारे में डीएम को जानकारी दिया. आत्मा योजना अंतर्गत जिला स्तर पर प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित, परियोजना निर्देशक द्वारा शासी परिषद में बिहार कौशल विकास मिशन के स्तर के दो कृषि पाठ्यक्रमों मशरूम उत्पादन व उन्नत बीज उत्पादन विषय का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
एजेंडावार दी गयी जानकारी : 17 बिंदुअों की कार्यवाही से संबंधित प्रतिवेदन का अनुपालन से संबंधित जानकारी बैठक में दी गयी. डीएम ने बैठक में एजेंडावार विस्तृत जानकारी ली. इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लक्ष्य की प्राप्ति, माह जून 2019 तक के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति, वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों पर विमर्श, खरीफ व रबी फसलों के आयोजन पर हुए व्यय का अनुमोदन, कौशल विकास कार्यक्रम अन्तर्गत मशरूम उत्पादन विषय पर आयोजित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुमोदन, रबी मौसम 2018 तथा खरीफ मौसम 2019 अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम का अनुमोदन, ग्राम स्तर पर आयोजित किसान कल्याण अभियान कार्यक्रम का अनुमोदन, आत्मा शासी परिषद नवादा के गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन आदि विषयों पर विशेष चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




