शराब के नशे में पीठासीन पदाधिकारी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवादा : नगर थाने के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसतावां बूथ संख्या 139 पर एक पीठासीन पदाधिकारी को नशे की हालत में पुलिस ने हिरासत में लिया. बताया जाता है कि रंजीत कुमार पीठासीन पदाधिकारी के रूप में उक्त बूथ पर तैनात थे. सुबह जब वहां मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई, तो ईवीएम […]
विज्ञापन
नवादा : नगर थाने के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसतावां बूथ संख्या 139 पर एक पीठासीन पदाधिकारी को नशे की हालत में पुलिस ने हिरासत में लिया. बताया जाता है कि रंजीत कुमार पीठासीन पदाधिकारी के रूप में उक्त बूथ पर तैनात थे.
सुबह जब वहां मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई, तो ईवीएम चालू ही नहीं था. लोगों ने जब उक्त पीठासीन पदाधिकारी से बात किया तो वह नशे के हालत में पाया गया. इसकी शिकायत वहां मौजूद मजिस्ट्रेट से किया गया. जिसके बाद उसकी जांच की गयी, जिसमें वह नशे की हालत में पाया गया. वहां मौजूद पदाधिकारी ने उसे कादिरगंज ओपी भेज दिया.
पीठासीन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने शराब पीने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि वह रात में उक्त बूथ पर ड्यूटी जाने से पूर्व शहर के मिर्जापुर मुहल्ले से शराब पीया था. ग्रामीणों के विरोध करने पर उसे हिरासत में लेकर कादिरगंज ओपी लाया गया, जिसके बाद समाचार लिखे जाने तक पुलिस हिरासत में रखे रहने की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










